होम = State = उत्तराखंड = विकासनगर में खैर तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार और बाइक जब्त

विकासनगर में खैर तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार और बाइक जब्त

Vikasnagar : वन विभाग की टीम ने खैर की अवैध तस्करी का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने कुल्हाल क्षेत्र में घेराबंदी कर एक सेंट्रो कार को पकड़ा, जिसमें बेशकीमती खैर की लकड़ी भरी हुई थी।

विभाग को मिली सूचना, हिमाचल ले जा रही है लकड़ी

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से खैर की लकड़ी हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्हाल क्षेत्र में नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद हुई।

हालांकि, मौके पर मौजूद तस्कर कार और मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। वन विभाग ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

अंतरराज्यीय तस्करी की संभावना

विकासनगर रेंज अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – दीपावली से पहले फूड सेफ्टी विभाग अलर्ट, देहरादून में कुट्टू आटे और मिठाइयों पर सख्त निगरानी

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खैर तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा और तस्करी पर रोक के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पंकज ध्यानी ने कहा, मुखबिर खास से हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि रात के समय एक कार के माध्यम से खैर की लकड़ी हिमाचल प्रदेश ले जाई जाएगी। इस सूचना के आधार पर हमारी टीम ने कुलहाल और धोलान भाग के बीच तत्परता से नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके से गाड़ी और एक बाइक को जब्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, क्योंकि जब्त की गई गाड़ी उत्तर प्रदेश की है। वाहन के रजिस्ट्रेशन मालिकों से संपर्क किया गया है, उनका कहना है कि उन्होंने यह गाड़ी पहले ही बेच दी थी। जांच पूरी होने के बाद, जो भी व्यक्ति इस प्रकरण में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमित रावत

Tags : Vikasnagar

बंगाल