होम = State = उत्तराखंड = हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ़्तार..

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ़्तार..

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 85 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की, जिसे वे इलाके में बेचने की फिराक में थे।

ऐसे अभियान जारी रहेंगे


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह कदम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कूनो नेशनल पार्क से सामने आई बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ बनी मां, पांच शावकों को दिया जन्म..

बंगाल