होम = State = उत्तराखंड = उत्तरकाशी में पत्रकार की मौत, विशेष जांच टीम गठित, CM और DGP निगरानी में जांच

उत्तरकाशी में पत्रकार की मौत, विशेष जांच टीम गठित, CM और DGP निगरानी में जांच

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। राजीव 19 सितंबर को उत्तरकाशी में लापता हुए थे और उनका शव 28 सितंबर को बैराज से बरामद किया गया था।

डीएसपी के नेतृत्व में जांच

जाँच के लिए उत्तरकाशी के डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई है, जो मामले के सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण करेगी। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी।

मुख्यमंत्री और महानिदेशक की निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके साथ ही सूचना महानिदेशक ने मृतक पत्रकार के परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परिवार के साथ है, हमारी सारी संवेदनाएं उनके साथ है। निष्पक्ष इसकी जांच होगी। जहां भी कमी पाई जाएगी उसपर पूरी कठोरता से जांच होगी।

वरिष्ठ पत्रकार की प्रतिक्रिया

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने कहा कि मामले की जांच से परिवार को संतुष्टि देना बेहद जरूरी है। इसके लिए उच्च स्तरीय और पारदर्शी जांच होना आवश्यक है, ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़े : पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर, जानें नीचे लिखे हुए मैसेज का क्या है मतलब

बंगाल