होम = State = उत्तराखंड = BJP की भारी जीत पर हरिश रावत ने कसा तंज, लोकतंत्र पर उठाए सवाल

BJP की भारी जीत पर हरिश रावत ने कसा तंज, लोकतंत्र पर उठाए सवाल

Uttarakhand News : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली भारी जीत के बाद जहां सत्ता पक्ष में जश्न का माहौल है, वहीं विपक्षी खेमे में सवालों की बौछार जारी है। इसी बीच हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिहार चुनाव परिणामों पर केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

हरीश रावत ने भाजपा की चुनावी जीत की तुलना रूस और चीन की राजनीति से करते हुए तंज कसा है। हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 101 उम्मीदवार मैदान में उतारे और उनमें से 89 की जीत हो गई – जो आम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ केवल रूस में पुतिन या चीन में शी जिनपिंग के दौर में ही देखने को मिलता है, लेकिन अब वैसा भारत में भी नरेंद्र मोदी के राज में हो रहा है।

हरीश रावत के इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। जहां कांग्रेस नेता चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा इस तरह के आरोपों को जनता के जनादेश का अपमान बता रही है।

बंगाल