होम = Cover Story Top = मेरे सिर पर मौत मंडरा रही, हाथ में ढाई मीटर का कफन…मेरठ में पत्नी के प्रेमी को सरेआम गोलियों भूना, बाजार में मचा हड़कंप

मेरे सिर पर मौत मंडरा रही, हाथ में ढाई मीटर का कफन…मेरठ में पत्नी के प्रेमी को सरेआम गोलियों भूना, बाजार में मचा हड़कंप

Meerut murder news: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में बुधवार दोपहर को प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी दुश्मनी के कारण एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दिनदहाड़े बाजार में खौफनाक वारदात

रामराज के मुख्य बाजार में दोपहर लगभग 1:30 से 1:45 बजे के बीच जगजीवनपुरी निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुनील उर्फ गाबा अपनी बाइक से गुजर रहे थे। अचानक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश हमलावर ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने पहले सुरेंद्र की कमर पर गोली मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद पास जाकर कनपटी पर पिस्टल सटाकर दोबारा फायरिंग की गई। कुल तीन-चार गोलियां चलाई गईं, जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाजार में मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागे, कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश और कोर्ट मैरिज का मामला

जांच में सामने आया है कि यह हत्या डेढ़ साल पुरानी दुश्मनी का नतीजा थी। मृतक सुरेंद्र का आरोपी प्रदीप धीमान की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले वह महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ भाग गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे थे। इसी से आहत प्रदीप ने बदला लेने की ठान ली थी। फलावदा क्षेत्र के सनौता गांव निवासी प्रदीप को मौका मिलते ही उसने सुरेंद्र को सनातन धर्म मंदिर के सामने निशाना बनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल ‘कबूलनामा’ वीडियो

वारदात के तुरंत बाद प्रदीप ने एक 4 मिनट लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘मौत का खौफ 302’ का जिक्र करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली। वीडियो में वह हथियार दिखाते हुए कहता है कि उसने अपना बदला पूरा कर लिया है। उसने अपनी पत्नी को भी मारने की धमकी दी और कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने उसे हथियार उठाने के लिए मजबूर किया। प्रदीप ने कहा कि जिस किसी की भी पत्नी या प्रेमिका धोखा दे, उसे बताएं, वह उसे भी खत्म कर देगा। वह यह भी बोला कि उसके पास ढाई मीटर का कफन तैयार है और मौत की कोई परवाह नहीं। चलती बाइक पर रिकॉर्ड किया यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई।

उसने आगे कहा कि मैं घर से बेदखल हूं, जमीन जायदाद भाईयों के नाम कर दी है। मेरे सिर पर मौत मंडरा रही और ढाई मीटर का कफन साथ में लेकर घूम रहा हूं। प्रदीप आगे कहता है कि मैं अपनी पत्नी को भी मारूंगा, मैं प्रशासन ने नहीं डरता। अगर भागने वाली औरतों ने कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही खत्म करूंगा।

पुलिस की कार्रवाई

मेरठ देहात के एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या, हथियार रखने और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच चल रही है। आरोपी के पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोपों की भी विभागीय स्तर पर गहन जांच हो रही है।

बंगाल