Weather Update : मॉनसून की बारिश पहाड़ों से मैदानों तक जारी है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तो बहुत बुरे हालात हैं। यहां भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बाढ़ और भारी बारिश की चेतावनी के बीच कश्मीर संभाग में स्कूल दो दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से खुल गए है।
दिल्ली-NCR में पूरे दिन बूंदाबांदी की आशंका
दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने आज यानी 30 अगस्त को भी कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की मौसम विभाग ने आज पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी के अन्य इलाकों में पूरे दिन बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है।
जानें बिहार का मौसम
बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बादल तो पूरे दिन ही छाए रहेंगे। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। IMD के मुताबिक पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अगले सात दिनों तक, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश में 29 अगस्त से दो सितंबर तक बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 29-31 अगस्त तक उत्तराखंड में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़े : आखिर राधा अष्टमी का व्रत क्यों रखा जाता है आधे दिन का, जानें इसका आध्यात्मिक कारण
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
एमपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में धार, खरगोन, बेतुल, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, हर्दा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा बुरहानपुर शामिल है।

