Director Vinod Meet Mahant Nritya Gopal: फिल्म ‘गोदान’ के डायरेक्टर विनोद चौधरी ने सोमवार को अयोध्या में पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की। जहां उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का आशीर्वाद लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने डायरेक्टर विनोद चौधरी से कहा कि गौ सेवा ही ईश्वर सेवा है। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर विनोद चौधरी के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी शुभकामनाएं फिल्म के साथ हैं और गौ माता पर बनी इस फिल्म को अपार सफलता मिले। गौरतलब है, यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म गोदान की क्या है कहानी
फिल्म ‘गोदान’ की कहानी बहुत ही भावुक है। यह एक इंसान और उसकी प्यारी बछिया के बीच के उस अटूट रिश्ते को दिखाती है, जिसमें कोई स्वार्थ नहीं, सिर्फ प्यार है। फिल्म में आस्था के साथ-साथ गाय के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है। अदाकारी की बात करें तो मनोज जोशी जैसे दिग्गज अभिनेता और उपासना सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। साथ ही साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला और बाबा सत्यनारायण मौर्य ने भी इसमें अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
हाल ही में हुआ था फिल्म का टीजर व पोस्टर लॉन्च
गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर, टीजर और गीतों का विमोचन बीते शुक्रवार काे नोएडा सेक्टर-12 स्थित भाऊ राव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति के प्रतिनिधियों के रूप में देश की जानी-मानी आध्यात्मिक एवं सामाजिक विभूतियां मौजूद रहीं थी।
ये भी पढ़ें: ऐक्टर गोविंद ने पत्नी सुनीता संग टेंशन पर दिया पहला रिऐक्शन, कहा- लंबे समय से साजिश चल रही है

