होम = State = उत्तर प्रदेश = Varanasi news : पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जम्मू-लुधियाना जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

Varanasi news : पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जम्मू-लुधियाना जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

Varanasi news : त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। दशहरा, दीपावली और छठ पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गोमतीनगर–महबूबनगर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जम्मू व लुधियाना जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 05314/05313 गोमतीनगर–महबूबनगर–गोमतीनगर पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमतीनगर से हर रविवार को चलेगी और महबूबनगर से हर सोमवार को वापसी करेगी। कुल छह फेरे इस अवधि में लगाए जाएंगे।

पहली ट्रेन 28 सितंबर की रात 12:15 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी और दोपहर 1:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को सीटों की कमी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

जम्मू और लुधियाना की ट्रेनों पर असर

पंजाब में आई बाढ़ और जम्मू में हुए भूस्खलन की घटनाओं ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। अर्चना एक्सप्रेस (12355), हमसफर एक्सप्रेस (22317) और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस पहले ही निरस्त की जा चुकी हैं।

इसी तरह 03309 धनबाद–जम्मूतवी गरीबरथ स्पेशल भी 6 और 9 सितंबर को बंद रहेगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238), सियालदह हमसफर एक्सप्रेस (22318), अर्चना एक्सप्रेस (12356) और 03222 समर स्पेशल को भी 9, 16 और 23 सितंबर को निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 03310 जम्मूतवी–धानापुर स्पेशल 3, 7 और 10 सितंबर को नहीं चलेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस में कई सीटें खाली रहीं।

ये भी पढ़े –  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में

शहर के कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि इसी महीने यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल का शिलान्यास सितंबर 2019 में हुआ था और इसे जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य (Varanasi news) रखा गया था। लेकिन तकनीकी देरी और डिजाइन की खामियों के कारण निर्माण कार्य लंबा खिंच गया। अब अधिकारियों का दावा है कि सितंबर के अंत तक पुल चालू हो जाएगा, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।