होम = State = उत्तर प्रदेश = वाराणसी में रिश्तों की शर्मनाक मिसाल, मां ने अपने ही बेटे को मार डाला

वाराणसी में रिश्तों की शर्मनाक मिसाल, मां ने अपने ही बेटे को मार डाला

Varanasi News : रामनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना उजागर हुई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक मां ने अपने ही दस वर्षीय बेटे की हत्या दी अपने मुस्लिम प्रेमी फैजान के साथ मिलकर, क्योंकि मासूम उन्हें अपने प्रेम संबंध में बाधक लग रहा था ।

मंगलवार को अचानक गायब हुआ बच्चा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 10 वर्षीय सूरज अचानक घर से लापता हो गया। जब शाम तक वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की।

पड़ोसियों के इनपुट से हत्या का रहस्य खुला

जांच के दौरान पुलिस को ऐसे इनपुट मिले जिसने पुरे मामले का रुख बदल दिया। पड़ोसियों और अन्य परिचितों से बातचीत में पता चला कि सूरज की मां के किसी को साथ संबंध थे और उसका नाम फैजान था। पुलिस ने इनके दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों टूट गए और हत्या की चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ।

पूछताछ में फैजान ने स्वीकार किया कि सूरज उन्हें उनके अवैध प्रेम संबंध में बाधा डाल रहा था। अतः उन्होंने मिलकर उसका जीवन समाप्त करने का फैसला किया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर मार दिया ।

ये भी पढ़े : यूपी में रिश्तों का कत्ल : राखी के कुछ घंटे बाद भाई ने किया बहन से रेप, विरोध करने पर दी खौफनाक मौत

हत्या के दौरान हुई मुठभेड़

जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल दिखाने ले जाया,तो फैजान ने अचानक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसके चलते फैजान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं सूरज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी, काशी जोन, गौरव बंसवाल ने बताया कि मां और फैजान के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और पुलिस पर जानलेवा हमला इन अपराधों के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूत एकत्र कर रही है ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके ।

ये भी पढ़े : UP Police SI Recruitment 2025: दारोगा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3 साल आयु में छूट

समाज में हलचल

यह घटना कश्मीरीगंज इलाके में सनसनी फैलाने के लिए काफी है। स्थानीय निवासी हैरान हैं कि एक मां कैसे अपने ही बच्चे के साथ निर्दय व्यवहार कर सकती है। पड़ोसियों के अनुसार, सूरज बेहद मिलनसार और होशियार बच्चा था। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी इतनी बेरहमी से खत्म कर दी जाएगी।