होम = State = उत्तर प्रदेश = Uttar Pradesh: सपा विधायक इकबाल महमूद के बिगड़े बोल, रिक्शे वालों को लेकर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने किया विरोध

Uttar Pradesh: सपा विधायक इकबाल महमूद के बिगड़े बोल, रिक्शे वालों को लेकर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने किया विरोध

यूपी के संभल से सपा सदर विधायक इकबाल महमूद के बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। हाल ही में विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जोकि किसी को पसंद नहीं आया है, साथ ही इसको देकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सपा विधायक ने कहा था, रिक्शा वाला रिक्शा ही चलाएगा और विधायक का बेटा विधायक बनेगा। विधायक का यही बयान अब सुर्खियों में बना हुआ है।

सपा विधायक का विवादित बयान

सपा विधायक के इस बयान का कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मुशीर तरीन ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि असली पहचान इंसान की मेहनत से होती है, विरासत से नहीं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने सपा विधायक से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने अपने कार्यालय से चौधरी सराय तक खुद ई-रिक्शा चलाकर विधायक के बयान का विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने अपने हाथ में एक पोस्टर भी दिखा, जिस पर लिखा था रिक्शा वालों का अपमान, नहीं सहेगी संभल की आवाम।

कांग्रेस नेता ने किया विरोध

मुशीर तरीन ने कहा, किसी का मुकद्दर कोई नहीं छीन सकता, मेहनत और काबिलियत सबको बराबर मौके देती है। उन्होंने कहा कि असली पहचान इंसान की मेहनत से होती है, विरासत से नहीं। उन्होंने विधायक के बयान को शर्मनाक बताया है। मुशीर तरीन ने कहा कि इससे पता चलता है कि विधायक आम लोगों के बारे क्या सोच रखते हैं।

‘रिक्शे वालों से हैं देश का भविष्य’

कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने कहा कि रिक्शा चलाने वाले लोग देश के भविष्य को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, चाहे वह बच्चों को स्कूल पहुंचाना हो या अधिकारियों को उनके गंतव्य तक। उन्होंने कहा कि विधायक का बयान अपमानजनक है। उन्हें ऐसे बयान देने से पहले सौ बार सोचना चाहिए था। बिना सोचे समझे ऐसे बयान देना बेहद गलत है।

ये भी पढें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान: “सनातनियों से दूरी बनाए रखें”, उठी राजनीतिक हलचल

इससे समाज में गलत मैसेज जाता है। तरीन ने विधायक की सोच को संकीर्ण और वर्गवादी बताया है। मुशीर तरीन ने कहा कि राजनीति वंशवाद से नहीं, बल्कि जनसेवा और ईमानदारी से चलती है।

Tags : up news

बंगाल