होम = State = उत्तर प्रदेश = महिला ने बहादुरी से मगरमच्छ से किया मुकाबला, मौत के मुंह से निकाला बच्चा

महिला ने बहादुरी से मगरमच्छ से किया मुकाबला, मौत के मुंह से निकाला बच्चा

Uttar pradesh news :  उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने बेटे को नाले में गिरने से बचाने के लिए बहादुरी से मगरमच्छ से मुकाबला किया।  उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर अपने पांच साल के बेटे को नाले में गिरने से बचाने के लिए नंगे हाथों से मगरमच्छ से मुकाबला किया। बताते चले कि यह घटना सोमवार शाम को ढकिया गांव में घटी।

जानें पूरी घटना के बारे में

वीरू नाम का यह बच्चा अपने घर के पास एक नाले के पास खेल रहा था, तभी अचानक एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकला और बच्चे को दबोच लिया। जैसे ही मगरमच्छ ने बच्चे को वापस पानी में खींचने की कोशिश की।  जैसे ही उसकी 40 वर्षीय माँ माया ने उसकी चीखें सुनीं और दौड़कर मौके पर बचाने को पहुँचीं।

मौजूदा लोगों ने घटना के बारे में बताया कि इसके बाद पाँच मिनट तक ज़िंदगी और मौत की जंग चली। इस बारे में आगे बताया गया है कि माया ने पूरी बहादूरी के साथ अपने बेटे के लिए मगरमच्छ का सामना किया। महिला ने अपने बेटे को उसके शक्तिशाली जबड़ों से छुड़ाने के लिए पहले अपने हाथों और फिर एक लोहे की छड़ी का इस्तेमाल कर उसकी जान बचाई। माया ने बताया, “मैं चीखी और अपनी जान के बारे में सोचे बिना ही उसमें कूद पड़ी।”

ये भी पढ़े : मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और रेड अलर्ट जारी

बंगाल