होम = State = उत्तर प्रदेश = “ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जाएं, ऐसे तो नहीं चल पाएगा”, डिप्टी सीएम से क्यों बोले पूर्व सांसद?

“ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जाएं, ऐसे तो नहीं चल पाएगा”, डिप्टी सीएम से क्यों बोले पूर्व सांसद?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कई जगहों से बीजेपी नेताओं और पुलिस के आमने-सामने होने की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही मामला अब कानपुर देहात से सामने आया है जहां प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। मामले में अब प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों वीडियो में उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी सांसद भोले सिंह को कठघरे में खड़ा किया।

झूठे मुकदमे का आरोप लगाकर दिया था धरना

कानपुर देहात की अकबर रनियां क्षेत्र से विधायक और योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखे जाने का आरोप लगाकर गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली में धरने पर बैठ गईं। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने झूठे (UP Politics) मुकदमे दर्ज किए हैं। अब इसी धरने के समय के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों वीडियो में राज्यमंत्री के पति ने बीजेपी के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर कई बातें कही हैं।

यह भी पढ़ें: OTT प्लेटफॉर्म पर लगा ब्रेक! सरकार ने 25 ऐप्स किए बैन, कंटेंट को बताया ‘अश्लील’

वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि अनिल शुक्ला वारसी और प्रतिभा शुक्ला साथ बैठे हुए हैं। उनके आसपास कई समर्थक भी खड़े हैं। वीडियो में अनिल शुक्ला वारसी फोन पर जिससे बात कर रहे हैं उस शख्स को डिप्टी सीएम कहते हुए ब्राह्मण होने की बात कह रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे अनिल शुक्ला वारसी कहते दिख रहे हैं, ‘आपको डिप्टी सीएम इसीलिए बनाया गया था आप ब्राह्मणों की रक्षा करेंगे। अब ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जाएं, उनको गालियां पड़ें, ऐसे तो नहीं चल पाएगा। रस्सी लाइए मैं लटक जाता हूं।’

यह भी देखें: SIR Controversy : संसद का मानसून सत्र बना राजनीति का अखाड़ा, विपक्ष एक सुर में SIR के खिलाफ |

बंगाल