होम = State = उत्तर प्रदेश = UP News : “इस बार पीडीए की हवा निकल गई है” – BSP बैठक में कार्यकर्ताओं की बात पर मायावती का ऐसा रहा रिएक्शन

UP News : “इस बार पीडीए की हवा निकल गई है” – BSP बैठक में कार्यकर्ताओं की बात पर मायावती का ऐसा रहा रिएक्शन

UP News: यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती अभी से सक्रिय नजर आ रही हैं। हाल ही में  9 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बासापा की महासंकल्प रैली में उमड़ी अपार भीड़ को देखकर बसपा सुप्रिमों में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। इस महासभा के बाद मायावती कॉन्फिडेंस में नजर आ रही हैं।

सरकार बनाने की रूपरेखा तय

इसी बीच गुरुवार को मायावती ने प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक की, साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए की हवा निकल गई। जिसके बाद मायावती कॉन्फिडेंस में नजर आईं और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतनी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि 2027 के लिए डलवार कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाए। बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत हो और जनसंपर्क बढ़ाया जाए।

इसके साथ ही मायावती ने कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कहा कि ‘2027 की तैयारी पूरी है। इस बार पीडीए की हवा  पूरी तरह से निकाल गई है, ‘ बैठक के दौरान मायावती आत्मविश्वास से भरी और मुस्कुराती हुई नजर आईं। जानकारी के लिए बता दें कि  गुरुवार को मायावती ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की अहम बैठक की थी।

दलित वोट बैंक बचाने की कवायद

इस बैठक में मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद भी नजर आने वाले थे, और दोनों ने मिलकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की बात की थी।  खबरों की मानें तो बहुजन समाज पार्टी अब जमीन पर उतरकर दलित वोट बैंक पर अपना दावा सबसे ज्यादा ठोक सकती है और प्रदेश की अन्य पार्टियों को नुक्सान भी पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने की श्रीशैलम मंदिर में की पूजा, ध्यान केंद्र का करेंगे दौरा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि मायावती खुद मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कर सकती हैं। इससे पहले 2002 में मायावती मंडल स्तर पर अपना दौरा किया था। उसके बाद से मायावती ने कोई दौरा नहीं किया. माना जा रहा है कि कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के दिन हुए कार्यक्रम से उत्साहित मायावती अब जमीन पर उतरकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी। वैसे भी बहुजन समाज पार्टी के पास उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।

Tags : up news

बंगाल