होम = State = उत्तर प्रदेश = UP News: वायरल होने की चाह ने बढ़ाया जोखिम, अमरोहा में युवक का बेतहाशा ट्रैक्टर स्टंट, पुलिस अलर्ट

UP News: वायरल होने की चाह ने बढ़ाया जोखिम, अमरोहा में युवक का बेतहाशा ट्रैक्टर स्टंट, पुलिस अलर्ट

UP News: आज का समय सोशल मीडिया का है, ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो सोशल मीडिया पर न हो या उसे इस्तेमाल न करता हो। मनोरंजन के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज के समय में लोगों की कमाई का भी जरिया बन गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए लोग अलग-अलग तरकीब भी निकाल रहे हैं।

सोशल मीडिया का जमाना

जिसके चलते न तो उन्हें अपनी जान की फिक्र होती है, न ही अन्य लोगों की जान की चिंता होती है और बस इसी पागलपन में वो कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका पछतावा उन्हें या उनके परिवार को जिंदगी भर रहता है। इसी कड़ी में यूपी के अमरोहा से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है।  

दरअसल अमरोहा जनपद में सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की सनक ने एक युवक को जान जोखिम में डालने भारी पड़ गया। बता दें कि अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र के गांव धोरिया निवासी एक युवक ने ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया।

वीडियो से मचा इलके में हड़कंप

लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया, चारों तरफ हड़कंप मच गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टंट करते समय युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर खतरनाक हरकतें कर रहा है।

जिसे देखकर साफ जाहिर होता है कि वह प्रशासन को नजरअंदाज कर उसे खुली चुनौती दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल उसकी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर दूसरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और प्रशासन अब उसकी तलाश में जुट गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब देखना होगी की पुलिस किस तरीके से इस मामल पर एक्शन लेती है, और लोगों की इस तरह के स्टंट करने से रोकने के लिए क्या प्रयास करती है।  

ये भी पढ़ें: बिल पास करने को लेकर SC का फैसला, अदालत राज्यपाल की भूमिका को टेकओवर नहीं कर सकती

Tags : up news

बंगाल