होम = State = उत्तर प्रदेश = UP International Trade Show: पीएम ने किया उद्घाटन, कहा- ‘UP सबसे अधिक इंटरनेशनल….’

UP International Trade Show: पीएम ने किया उद्घाटन, कहा- ‘UP सबसे अधिक इंटरनेशनल….’

UP International Trade Show: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का उद्घाटन किया। इस ट्रेड शो के जरिए मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल(vocal for local) के तहत भारत के निर्यात और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि इस ट्रेड शो का उद्देश्य है कि व्यापार के नए अवसर प्रदान किए जाए।

ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस

इस ट्रेड शो में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की आशंका बताई जा रही है। ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, इसके चलते 30 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होगा। 2500 उद्यमी अपने प्रोडक्ट और सर्विस ट्रेड शो में प्रदर्शित करेंग। शुक्रवार से औद्योगिक सत्र होंगे, जिसमें कंपनियां अपनी सेवाओं का अनुभव शेयर करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्रेड फेयर के लिए सीएम योगी को दी बधाई

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,‘मैं सीएम योगी को,सरकार के अन्य साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं।आज हम सभी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल जी की जयंती है। दीनदयाल जी ने अंत्योदय का रास्ता दिखाय। आज विकास का यही मॉडल भारत दुनिया को दे रहा है। आज विश्व में हमारे फिनटेक सेक्टर की बहुत चर्चा है, इससे समावेशी विकास हुआ है। भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। यूपीआई, आदार, डिजी लॉकर। ये हर किसी को मौका दे रहे हैं। आज भारत में इसका असर हर जगह दिखाई देता है। सड़क पर चाय बेचने वाला भी यूपीआई का इस्तेमाल करता है।’

यूपी सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य

पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। व्यापार में अब कोई भेदभाव नहीं है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के लिए काम कर रहे हैं। चिप से शिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। हमें स्वदेशी का पूरा ईको सिस्टम बनाना है। बीते कुछ वर्षों में यूपी में कनेक्टिविटी की जो क्रांति आई है, वो लॉजिस्टिक के भार को कम किया है। यूपी सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य है।

GST रिफॉर्म एक क्रांतिकारी कदम – सीएम योगी

यूपी इंडरनेशनल ट्रेड शो को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी में तेजी के साथ निवेश बढ़ा है। ओडीओपी के उद्यमियों को इस ट्रेड शो से बढ़ावा मिलेगा। जीएसटी रिफॉर्म एक क्रांतिकारी कदम है। युवा अब नौकरी देने वाले बन रहे हैं। यूपी में निवेश के लिए कंपनियों में उत्साह दिख रहा है। ट्रेड शो में एक मंच पर व्यापारी और खरीदार हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजना का लाभ मिला है। पीएम मोदी नए भारत के शिल्पकार हैं।’

2500 दुकान, 500 विदेशी खरीदार

ट्रेड शो में 2500 से ज्यादा स्टाल लगाए गए। 500 विदेशी खरीदार ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे। इस ट्रेड शो के जरिए वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि बीते बुधवार को सीएम योगी ग्रेटर नोएडा पहुंचकर 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेश शो की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

बंगाल