ogi Adityanath Holi Gift: होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन समय से पहले जारी किया जाए, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के त्योहार का आनंद ले सकें। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे होली की तैयारियां और भी उत्साह के साथ पूरी की जा सकेंगी।
इन 3 दिनों के अवकाश का ऐलान
सीएम योगी ने होली के अवसर पर 2 मार्च से 4 मार्च तक लगातार तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। लगातार छुट्टियों से लोग परिवार के साथ रंगों के इस पर्व को और उत्साह से मना सकेंगे।
पेंशनरों को पेंशन भी देने का है आदेश
प्रदेश में कर्मचारियों के अलावा पेंशनर धारकों को भी उनकी फरवरी माह का पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को करने का आदेश है।। सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि सरकारी आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार पर असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें: CM योगी का ऐतिहासिक ऐलान, शिक्षामित्रों को ₹18,000, शिक्षकों को 5 लाख कैशलेस इलाज

