होम = State = उत्तर प्रदेश = होली पर यूपी के CM योगी का वाहन चालकों को निर्देश, शराब पीने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

होली पर यूपी के CM योगी का वाहन चालकों को निर्देश, शराब पीने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Lucknow New: त्योहारों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर हालात पर नजर रखें। साथ ही होली के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सख्ती बरतने को कहा गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहार पर बिना सीट बेल्ट और हेलमेट वाहन चलाने वालों व शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएं।

इन सख्त नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

  • त्यौहार के समय यातायात नियमों का सख़्ती से हो पालन
  • नियमित चेकिंग करने का निर्देश
  • ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व बिना सीटबेल्ट लगाये चालकों पर हो कार्रवाई
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो कार्रवाई
  • होली के दौरान अतिरिक्त बसों का हो संचालन
  • लम्बी दूरी की बसों में दो ड्राइवर होंगे तैनात
  • अनफिट बसों का संचालन पुरी तरह प्रतिबंधित
  • परिवहन विभाग के अफसर फील्ड में होंगे मौजूद

होली पर तय की गई अधिकारियों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस व प्रशासन मिलकर समन्वय के साथ काम करें। फील्ड में लगातार गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतते हुए कुख्यात अपराधियों और क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ा अंकुश लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: होली को लेकर यूपी CM योगी का आदेश, कहा- पर्व से पहले कर्मचारियों को सैलरी और 3 दिन की छुट्टी दी जाए

बंगाल