होम = State = उत्तर प्रदेश = यूपी बीजेपी को 12 दिसंबर को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं पर है नजर!

यूपी बीजेपी को 12 दिसंबर को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नेताओं पर है नजर!

UP BJP Adhyaksh Name:  यूपी बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव के लिए ज़रूरी प्रांतीय परिषद के सदस्य चुन लिए गए हैं। कुल 403 विधानसभा सीटों में से 327 सदस्यों का चयन हो चुका है। इन्हीं सदस्यों के वोट से प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा।

राज्य के 98 में से 84 संगठन जिलों के चुनाव भी पूरे हो गए हैं। अब कभी भी नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को यूपी के लिए चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके लखनऊ पहुंचते ही नए अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।

संभावना है कि यह घोषणा 16 दिसंबर से पहले हो जाए, क्योंकि 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी तक रहता है। इस अवधि में बीजेपी परंपरा के अनुसार कोई बड़ा निर्णय नहीं लेती।

यूपी बीजेपी को जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 12 दिसंबर को यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। बताया जा रहा है कि पीयूष गोयल कल शाम लखनऊ आ सकते हैं। इसके बाद परसों सुबह नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और दोपहर में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

इन नेताओं पर है नजर

संभावित दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, दलित नेता विद्यासागर सोनकर और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नाम शामिल हैं। कुछ दिन पहले निरंजन ज्योति ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद उनकी दावेदारी की चर्चा और तेज हो गई है।

आगरा और इटावा से लोकसभा सांसद रहे रामशंकर कठेरिया का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। यूपी में दलितों की आबादी करीब 21% है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी फिर से दलित या OBC नेता को मौका दे सकती है।

ऐसे में कठेरिया पर पार्टी दांव लगा सकती है। इसके अलावा, बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा के PDA फार्मूले का मुकाबला करने के लिए पिछड़ा वर्ग या दलित वर्ग के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

बंगाल