Mathura News : मथुरा में एक दिन पहले ही मांट तहसील के अरुआ गांव में मकान गिरने से 9 लोग दब गए थे। एक दिन बाद सोमवार को फिर से बड़ा हादसा हो गया। दो मंजिला मकान गिराने से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
सोमवार देर शाम हुआ हादसा
यूपी के मथुरा (Mathura) में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कोसीकलां के निकासा चौराहे पर हाजी मंगा वाली पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में 8 लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो मासूम भाई-बहनों को मृत घोषित कर दिया।
अचानक भरभराकर गिरा जर्जर मकान
मकान गिरने के तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और लोगों के बचाने की कोशिश में जुट गए। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। देर रात तक घटनास्थल पर तमाम आला अधिकारी जमे रहे।
इस मकान में तेजीवारा उर्फ तहज़ीब, शहजाद (40), इमरान (35), गुड़िया (38), शाइस्ता (35), चांद (26), आदिल (12) और माहिरा (06) रहते थे। कुछ दिन पहले भी इस घर की एक दीवार गिरी थी, जिसे परिवार ने थोड़ी बहुत मरम्मत करवाकर ठीक कर लिया था। हालांकि घर का बाकी हिस्सा काफी जर्जर था।
इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों आदिल और माहिरा की मौत हो गई जबकि बाकी लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े : Bihar : 15 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी, मान्यता रद्द करने की तैयारी

