होम = Cover Story Global = उन्नाव में लखनऊ-आगरा हाईवे पर टैंकर और बस के बीच हुई टक्कर में 15 लोग घायल, चालक-परिचालक फरार

उन्नाव में लखनऊ-आगरा हाईवे पर टैंकर और बस के बीच हुई टक्कर में 15 लोग घायल, चालक-परिचालक फरार

Gorakhpur Delhi Bus Tanker Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा हाईवे शनिवार देर रात टैंकर और डबल डेकर बस के बीच टक्कर से भीषण हादसा हो गया। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा हसनगंज क्षेत्र में मटरिया टोल प्लाजा के पास हुआ। गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ओवरटेक करते समय टैंकर से टकरा गई।

हादसे के बाद चालक-परिचालक फरार

हादसे के बाद टैंकर चालक और स्लीपर बस का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

घायलों में इनकी हुई पहचान

इस सड़क हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों में मुकेश यादव, सानिया, साबिरा, नितिन पांडेय, कुतुबुद्दीन और हिमांशु शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बेकाबू बस ने ट्रक में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; 30 से ज्यादा घायल

बंगाल