Agra-Lucknow Expressway : तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के काफिले की कार और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बता दें कि घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक्सप्रेस वे खंबा 56 के पास हुई। मंत्री की कार ट्रक से टकराने के कारण जर्जर हो गई, लेकिन मंत्री संपूर्ण रूप से सुरक्षित रहीं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि ट्रक का टायर फटने के कारण कार से टकरा गया था।
हालांकि इस घटना ने आम जनता के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों के साथ अगर ऐसा हादसा होता तो रिपोर्ट दर्ज करने में कितने दिन लगते, इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
लोगों का कहना है कि जैसे मंत्री के काफिले के मामले में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट दर्ज की गई है , इतनी तेजी से आम जनता के लिए ऐसी तत्काल कार्रवाई अक्सर नहीं होती। अब पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

