Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। आज के टाइम में शादी एक बहुत बड़ा रिस्की बन गया है। दरअसल यूपी से हैरान करने वाली एक घटना आई है, जहां एक दूल्हे की शादी तो हो गई लेकिन उसे फिर भी बिना दुल्हन के ही बैरंग घर लौटना पड़ा। क्योंकि विदाई से ठीक पहले उसकी दुल्हन भाग चुकी थी। यह पूरा मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
शादी में दुल्हन की रहस्यमयी गायब होने की घटना
बाराबंकी जिले के ददेरा क्षेत्र के रहने वाले सुशील की शादी बाराबंकी में पल्लवी से तय हुई थी। शादी के दिन सुशील बारात लेकर पल्लवी को ब्याहने पहुंचा और दोनों की शादी पूरी रस्मों और रिवाजों के साथ पूरी हुई।
DJ पर दूल्हे संग किया डांस
शादी में जयमाला के बाद दोनों ने DJ पर साथ में डांस किया, जिसमें दुल्हन पल्लवी खुशी-खुशी थिरकती दिखीं। इसके बाद दोनों के 7 फेरे हुए और सुशील ने पल्लवी की मांग में सिंदूर भी भरा। लेकिन शादी संपन्न होने के बाद और विदाई से पहले दुल्हन पल्लवी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।
दूल्हा सुशील ने बताया कि जयमाला और फेरों के बाद उसकी साली ने उसके जूते चुरा लिए। पल्लवी की मां से उसने विदाई जल्दी करने के लिए कहा, क्योंकि गाड़ी दूसरी जगह बुक थी।
ये भी पढ़े : Miss Universe 2025 : मेक्सिको की सुंदरी बनी मिस यूनिवर्स 2025, फातिमा बॉश ने दमदार जवाब से जीता ‘दिल’ और ‘ताज’
बिना दुल्हन बारात वापस लौटी
पल्लवी की मां ने कहा कि विदाई जल्दी ही कराई जा रही है, लेकिन सुशील इंतजार करता रहा। काफी देर तक पल्लवी नहीं आई और विदाई में देरी होने लगी। जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला, तो सुशील ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
आखिर में सुशील बिना दुल्हन के ही बारात लेकर अपने घर लौट आया। उन्होंने दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दूल्हे ने 3 बीघा जमीन गिरवीं रखकर शादी की थी तैयारियां
सुशील ने बताया कि शादी की तैयारियों के लिए उसने बीघा जमीन गिरवी रखी थी। शादी में कोई कमी न रहे, इसके लिए उसने अपनी 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर दुल्हन के जेवर बनवाए थे। लेकिन दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया और शादी के बाद फरार हो गई।

