होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद में मिलावट का घिनौना खेल: साढ़े सात कुंतल नकली पनीर का काला सच!

गाजियाबाद में मिलावट का घिनौना खेल: साढ़े सात कुंतल नकली पनीर का काला सच!

UP News: उत्तर प्रदेश मे गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने मंगलवार देर रात मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अलीगढ़ से लाई जा रही करीब सात कुंतल मिलावटी पनीर बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी। इसके अलावा 300 किलो मिलावटी खोया भी जब्त कर नष्ट किया गया।

क्या है पूरा मामला

जिला अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के मुताबिक, मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कई टीमें जनपद की सीमाओं पर तैनात थीं। यूपी गेट पर तैनात टीम ने करीब एक बजे एक मालवाहक वाहन को रोका जो अलीगढ़ से आ रहा था। जांच में वाहन से 750 किलो मिलावटी पनीर बरामद हुआ। पनीर के नमूने लेकर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, चौपला मंदिर के पास तैनात दूसरी टीम ने मेरठ से आ रहे एक वाहन को पकड़ा, जिसमें बोरी में भरकर 300 किलो मिलावटी खोया लाया जा रहा था। उसका भी नमूना लेकर नष्ट कर दिया गया।

मिठाइयों से हो जाए सावधान!

अधिकारी ने बताया कि दीपावली से पहले चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक जिले से 126 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें खोए की मिठाइयां, बर्फी, सोनपापड़ी, मेवों से बनी मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं। इसी बीच, कृषि विभाग (Agriculture Department) और STF आगरा की संयुक्त टीम ने मुरादनगर में बंपा रोड कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। छापे में एक हजार से अधिक नकली डीएपी खाद के कट्टे बरामद हुए।

नामी ब्रांड की पैकिंग में बेचा

सूचना मिली थी कि गोदाम में नकली उर्वरक तैयार कर नामी ब्रांड की पैकिंग में बेचा जा रहा है। एसटीएफ आगरा के निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा और जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार की टीम ने मौके पर छापा मारकर गोदाम को सील कर दिया और सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, गोदाम का मालिक ताज चौधरी है, जबकि इसे किराए पर राहुल सिंघल निवासी साहिबाबाद ने लिया हुआ था। गोदाम के पास संचालन का कोई लाइसेंस नहीं था। फिलहाल, कृषि विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े:  वीडियो में सुसाइड की एक्टिंग कर रहा था 9वीं का छात्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा मौत बन गई हकीकत

Tags : up news

बंगाल