होम = State = उत्तर प्रदेश = स्टंटबाजी का सिलसिला जारी, पुलिस की चेतावनी के बावजूद युवा कर रहे खतरनाक स्टंट

स्टंटबाजी का सिलसिला जारी, पुलिस की चेतावनी के बावजूद युवा कर रहे खतरनाक स्टंट

Hapur News : हापुड़ में सड़क सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक और मामला सामने आया। शनिवार को कुछ नौजवानों ने मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट किया। इस दौरान एक युवक ने चलती बाइक पर अपने गोद में एक अन्य नौजवान को बैठा लिया, जिससे संतुलन बिगड़ने और गंभीर हादसे का खतरा पैदा हो गया।

पुलिस की तुरंत कार्रवाई

जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की और बाइक का 26,500 रुपये का चालान काटा। पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की कि इस तरह की खतरनाक हरकतें ना करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़े : गुजरात : विद्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करमसद–जोल रोड पर विदेशी शराब की भारी खेप जब्त

सावधान रहने की आवश्यकता

पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्टंटबाजी सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा है। उन्होंने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और खतरनाक स्टंट करने से बचने का आग्रह किया।

Tags : Hapur News

बंगाल