होम = State = उत्तर प्रदेश = भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या, खेत में नग्न शव फेंका…कपड़े जलाए

भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या, खेत में नग्न शव फेंका…कपड़े जलाए

यूपी: हापुड़ में भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए 15 साल के लड़के हिमांशु उर्फ कलवा की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी हिमांशु दो दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी पिलखुवा थाने में दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने गांव दतैड़ी के जंगल स्थित एक ईंख के खेत में शव फेंक दिया और कपड़े आदि भी जला दिए जिससे कि पहचान न होने पाए । पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ईंटों के टुकड़े व जले हुए कपड़े व चप्पल आदि को बरामद कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में सचिन ने क़बूला सच


सचिन ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी पुष्पेंद्र को घर बुलाकर हिमांशु के हत्या की साजिश रची थी। हिमांशु ने करीब सात महीने पहले गांव में ही उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका उस समय गांव में ही फैसला हो गया था। लेकिन सचिन इस बात का बदला लेना चाहता था और मौके की तलाश कर रहा था।

खल की बोरी खरीदने के बहाने लेकर गए


सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र ने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी कि सचिन व पुष्पेंद्र, हिमांशु को खल की बोरी खरीदने के बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरु की। सीओ अनीता चौहान व कोतवाल श्यौपाल सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मंगलवार की रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गन्ने के खेत में ले जाकर की हत्या


गांव दतैड़ी जंगल स्थित ईंख के खेत से हिमांशु के शव को बरामद कर लिया गया। आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ बाइक लेकर गांव दतैड़ी गेट स्थित प्रॉपर्टी ऑफिस पहुंचे थे। इसके बाद वे उसे वहां से लेकर गांव दतैड़ी जंगल में एक ईंख के खेत में गन्ना तोड़ने के लिए अंदर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंटों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हिमांशु की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के कपड़े उतारकर उसे खेत में फेंक दिया व चप्पलों में भी कुछ ही दूरी पर आग लगा दी. और घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ईंटों के टुकड़े भी जमीन में दबा दिए। जिससे कि कोई भी सुराख़ न मिल पाए। इसके बाद वह यहां से बाइक लेकर फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- कूनो नेशनल पार्क से सामने आई बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ बनी मां, पांच शावकों को दिया जन्म..

बंगाल