Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक शिक्षक ने कांवड़ यात्रा और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक को मंदिर में ले जाकर माफी मंगवाई। वहीं, जैसे ही मामले की जानकारी बीएसए को हुई तो उन्होंने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें: टॉर्च के सहारे यूपी की चिकित्सा व्यवस्था! बलिया जिला अस्पताल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
दरअसल, मामला धनपतगंज ब्लॉक के उच्च कंपोजिट विद्यालय समरथापुर का है। जहां तैनात सहायक अध्यापक ओमप्रकाश ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। शिक्षक की इस हरकत की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश फैल गया। जिससे नाराज लोगों ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की।
बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित
वहीं शिकायत मिलते ही बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। बताया जाता है विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कांवड़ यात्रा और भंडारे में शामिल होने के लिए शिक्षक से छुट्टी मांगने गई थी। जिसको लेकर शिक्षक छात्राओं पर भड़क गए और मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
यूपी के सुल्तानपुर में एक छात्रा ने कांवड़ यात्रा और भंडारे में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगी, जिस पर शिक्षक भड़क गए और मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षक को मंदिर ले जाकर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। #sultanpur #teacher pic.twitter.com/evzwHgR3en
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) July 27, 2025
यह भी देखें: Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर भावनाओं की बौछार कविता में उतरा Saavan | Hariyali Teej News | Top

