होम = State = उत्तर प्रदेश = Weather update : दिल्ली में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट!

Weather update : दिल्ली में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट!

Weather update : देश में अब मॉनसून का असर कम होते ही बारिश की रफ्तार कम हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो देश के ज्यादातर राज्यों को बारिश से राहत मिलने वाली है। इस बीच नदियों का जलस्तर भी तेजी से कम हो रहा है। पंजाब से लेकर कश्मीर तक लोगों को राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो यूपी-बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट

आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दिनभर बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी—न्यूनतम 25°C और अधिकतम 35°C तक रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण बढ़ी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

यूपी-बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, 14-15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश। हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका।

उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं

वहीं यूपी से सटे उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक बारिश से राहत के आसार नहीं मिलने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके अलावा 17 और 18 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद मौसम में सुधार होने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड में भी मिलेगी गोवा जैसी सुविधाएं, किराए पर मिलेंगे Flats-बंगले

बंगाल