होम = State = उत्तर प्रदेश = सपा सांसद राजभर का बीजेपी पर हमला, वंदे मातरम, रोहिंग्या पर किए बड़े आरोप

सपा सांसद राजभर का बीजेपी पर हमला, वंदे मातरम, रोहिंग्या पर किए बड़े आरोप

SP MP Rajbhar : सपा के सांसद रमाशंकर राजभर ने हाल ही में न्यूज़ इंडिया से बातचीत में वंदे मातरम और बीजेपी पर कई गंभीर बयान दिए। राजभर ने कहा कि कुछ लोग वंदे मातरम की कुछ पंक्तियों को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उनका कहना था कि “वंदे मातरम से गोडसे वाले खुश होते हैं और उनके सीने चौड़े हो जाते हैं, जिससे देश का एक वर्ग दुखी होता है।”

राजनीतिक खेल पर निशाना

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी इस मुद्दे पर चर्चा करके राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में अगर ईश्वर-अल्लाह के नाम पर चर्चा होती तो उन्हें खुशी होती, लेकिन वर्तमान में धर्म और राष्ट्र के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

रोहिंग्या और धर्म के ठेकेदारों पर सवाल

राजभर ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उनका कहना था कि “उनकी सरकार में रोहिंग्या मोहल्लों में बीजेपी का झंडा कैसे लगाया गया और उन्हें कैसे हटाया जाएगा।”

धर्म को राजनीति का माध्यम बनाए जाने पर नाराज़गी

उन्होंने देवकी नन्दी ठाकुर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “मथुरा और काशी को लेकर बयान देकर धर्म को धंधा बना दिया गया है। ये धर्म के ठेकेदार हैं।” सपा सांसद के इन बयानों के बाद बीजेपी और विपक्ष के बीच नई राजनीतिक बहस की संभावना बढ़ गई है।