होम = State = उत्तर प्रदेश = सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की मोहन भागवत की तारीफ, बोले- हिंदू धर्म के लिए RSS से बेहतर कोई नहीं

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की मोहन भागवत की तारीफ, बोले- हिंदू धर्म के लिए RSS से बेहतर कोई नहीं

Afzal Ansari : समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी का बदला हुआ रुख शनिवार को चर्चा का विषय बन गया,जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसके प्रमुख मोहन भागवत की खुले मंच से तारीफ की. गाज़ीपुर के रायफल क्लब में विद्युत समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अंसारी ने न केवल RSS की भूमिका की सराहना की, बल्कि मोहन भागवत के हालिया बयानों को भी देशहित में बताया.

RSS को बताया हिंदू धर्म का सबसे बड़ा प्रतिनिधि

अंसारी ने कहा कि हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसार में RSS से बड़ा कोई प्लेटफार्म नहीं है. मोहन भागवत ने हाल ही में जो बातें कहीं हैं,उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि हर मस्जिद और मजार में शिवलिंग खोजने की कोशिश की जाएगी,तो यह देश को कमजोर करेगा. उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख से कुछ लोगों को नसीहत लेनी चाहिए.

धर्मगुरुओं से की अपील

सपा सांसद ने भागवत की विचारधारा को एकता और भाईचारे की दिशा में कदम बताया और अन्य धर्मों के धर्मगुरुओं से भी संघ प्रमुख के बयानों का स्वागत करने की अपील की. हालांकि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके पास अपना परिवार नहीं होता, वह दूसरों के परिवार का दर्द क्या ही समझेगा.

टेक्सटाइल उद्योग में बेरोजगारी पर चिंता

अफजाल अंसारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि इसके चलते देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर संकट गहराया है और करीब 30 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को नाकाम बताते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश खुलकर भारत के पक्ष में नहीं बोल रहा है.

पहलगाम हमले और सरकार की चुप्पी पर सवाल

सांसद ने पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि शुरुआत अच्छी थी,लेकिन अंत शर्मनाक रहा. उन्होंने अमेरिका द्वारा घोषित सीजफायर को भारत द्वारा मानने पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अडानी समूह को बचाने के लिए चुप्पी साधे हुए है.

बंगाल