होम = State = उत्तर प्रदेश = पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update : उत्तर भारत में ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और पहाड़ों पर गिरते तापमान का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंचने लगा है। वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो आगे चलकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) का रूप ले सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और दक्षिण महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर भी इसका असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने सभी संबंधित राज्यों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मध्य और पूर्वी भारत पर भी असर

दक्षिण भारत में बन रहे इस सिस्टम का असर मध्य भारत तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 19 और 20 अक्तूबर को बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी, ठंडी हवाओं का असर मैदानों तक

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अक्तूबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। इन पहाड़ी इलाकों में गिरते तापमान का सीधा असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में महसूस किया जाएगा। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं इन राज्यों में सर्दी बढ़ा देंगी।

दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड की दस्तक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है। दिनभर तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, मौसम के बदलते मिजाज के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में गिरावट की भी संभावना है।

ये भी पढ़ेDelhi Weather Update : दिवाली से पहले बढ़ी ठंड और प्रदूषण, हवा बनी बेहद जहरीली

यूपी-बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि, सुबह और रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। बिहार में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक साफ आसमान का अनुमान जताया है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडी हवाएं लोगों को दीवाली से पहले सर्दी का अहसास कराएंगी।

बंगाल