Mirzapur train accident : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर रेलवे लाइन पार कर रहे छह लोग कालका मेल ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव क्षत-विक्षत हो गए।

मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और शवों को रेलवे लाइन से हटाकर उनकी पहचान की। घटना के समय यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे।

शिनाख्त के अनुसार मृतकों में सविता (28), साधना (16), शिव कुमारी (12), अप्पू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50) शामिल हैं।
अब तक छह लोगों के ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है। मौके पर एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गए है।

