UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घायल युवक को गंभीर हालत में आगरा से दिल्ली रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बरहन क्षेत्र के खेडी अडू गांव निवासी कंचन सिंह के छह पुत्र हैं। इनमें पांचवें पुत्र योगेश कुमार (28) हल्द्वानी की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। योगेश दीपावली के मौके पर अपने घर आए हुए थे। सोमवार की रात उन्होंने परिवार के साथ पूजा करने के बाद बाहर बरामदे में सोने का फैसला किया था। इसी दौरान उनकी भाभी अर्चना ने उन्हें किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया।
धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काटा
जैसे ही योगेश कमरे में पहुंचे, अर्चना ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक की दर्दनाक चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ योगेश जमीन पर तड़प रहा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
घटना के बाद आरोपी महिला अर्चना का पति राज बहादुर भी मौके पर पहुंचा और उसे उसके मायके एटा लेकर चला गया। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और जांच शुरू कर दी है।
घटना पर अफ़वाए
गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार, अर्चना चाहती थी कि योगेश की शादी उसकी छोटी बहन से हो, लेकिन परिवार ने योगेश की शादी मैनपुरी में तय कर दी थी। योगेश की शादी अगले महीने नवंबर में होने वाली थी। इस बात से नाराज अर्चना ने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया। गांव वालों का यह भी कहना है कि अर्चना और योगेश के बीच पहले से नजदीकी संबंध थे, और जब योगेश ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो अर्चना ने गुस्से में उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए परिजनों से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़े: Bhai Dooj 2025: बहन को खुश करने के लिए दें ये ट्रेंडी और यादगार तोहफे

