होम = State = उत्तर प्रदेश = श्रावस्ती : भिनगा के सिसवा सरकारी सोसायटी पर बीज घोटाले का आरोप

श्रावस्ती : भिनगा के सिसवा सरकारी सोसायटी पर बीज घोटाले का आरोप

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के भिनगा क्षेत्र के सिसवा सरकारी सोसायटी पर किसानों ने बीज घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि सोसायटी पर 1036 रुपये के सरकारी बीज को 1100 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।

किसानों ने इस मामले में कृषि विभाग और सोसायटी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी दर पर ही बीज उपलब्ध कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में कृषि विभाग ने मामले की जांच कराने और जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

एक किसान ने बताया कि परसों सीढ़ियों पर हमने कुछ बातें सुनी थीं। वहां मौजूद पत्रकारों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया, तो स्थानीय किसानों ने भी बताया कि उन्हें ग्यारह सौ रुपये में बीज मिल रहा है। इससे हमें भरोसा हुआ कि आज हमारी पुरानी पंचायत के जो किसान यहां आए हैं, उन्हें शायद उचित दर पर बीज मिलेगा। लेकिन आज भी देखा जा रहा है कि बीज ग्यारह सौ रुपये में ही मिल रहा है।ही मिल रहा है।


बंगाल