होम = State = उत्तर प्रदेश = Noida Student Suicide : I am Sorry! शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोेट देखें

Noida Student Suicide : I am Sorry! शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोेट देखें

Noida Student Suicide : ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीटेक का छात्र शिवम ने आत्महत्या कर ली। शिवम मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था और यहां एचएमआर हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी गहरी सोच का विषय है। युवा पढ़ाई और करियर के दबाव में किस हद तक टूट रहे हैं, यह इसका जीता-जागता उदाहरण है।

क्या है पूरा मामला

उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। नोट में शिवम ने साफ लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए, यह उसका खुद का फैसला है। उसने लिखा कि वह पिछले एक साल से आत्महत्या करने का सोच रहा था क्योंकि यह दुनिया उसके लिए नहीं है। उसने खुद को बेकार बताया और पुलिस से अपील की कि किसी को भी उसकी मौत के लिए दोषी न ठहराया जाए। सुसाइड नोट में शिवम ने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए लिखा कि वह उनके बुढ़ापे का सहारा नहीं बन पाएगा। उसने शारदा यूनिवर्सिटी से यह भी अनुरोध किया कि जबसे उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया है, उस समय की फीस उसके माता-पिता को लौटा दी जाए। उसने यह भी साफ किया कि शिक्षा प्रणाली उसकी असफलता की जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वह खुद को पढ़ाई के योग्य नहीं समझता था।

मानसिक दबाव को नहीं कर सकता सहन- शिवम

सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि शिवम ने अपने अंग दान करने की इच्छा जताई। उसने लिखा कि उसके अंग जरूरतमंदों के काम आ सकें। साथ ही, अपने दोस्तों और परिवार वालों से माफी मांगते हुए उसने कहा कि वह इस मानसिक दबाव को और सहन नहीं कर सकता। पुलिस ने बताया कि युवक के कमरे से मिले सुसाइड नोट से साफ है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। ऐसे मामलों से सीख लेने और युवाओं को मानसिक सहारा देने की ज़रूरत है, ताकि कोई और शिवम इस तरह की दर्दनाक राह न चुने।

ये भी पढ़े : 20 मिनट में नोएडा से दिल्ली! खुलने जा रहा द्वारका एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी करेंगे उद्धघाटन

Tags : noida news

बंगाल