होम = State = एक्सीलेटर दबने से बेकाबू स्कूटी दीवार से टकराई; सवार मां व बच्चे हुए घायल, वीडियो हुआ वायरल

एक्सीलेटर दबने से बेकाबू स्कूटी दीवार से टकराई; सवार मां व बच्चे हुए घायल, वीडियो हुआ वायरल

Scooty lost control: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुरी मोहल्ले में एक स्कूटी के बेकाबू होकर दीवार से टकराने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है कि मां और उसके स्कूली बच्चे स्कूटी पर सवार हैं। सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से उतरने के दौरान एक बच्चा ने गलती स्कूटी का एक्सीलेटर दबा दिया, बच्चों व मां से सवार स्कूटी बेकाबू होकर सामने दीवार से भिड़ गई।

हादसे में बच्चों को चोटें आईं

 इस घटना के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया। इस दौरान बच्चों और उनकी मां को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में बच्चों को चोटें आई हैं।

बंगाल