होम = अध्यात्म = Ram Mandir Income: राम मंदिर की आय ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं ने दान से रचा नया इतिहास!

Ram Mandir Income: राम मंदिर की आय ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं ने दान से रचा नया इतिहास!

Ram Mandir Income:  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारी आय हुई है। आंकड़ों के अनुसार, राम मंदिर को विभिन्न स्रोतों से कुल 327 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसमें 153 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं के दान से प्राप्त हुए, जबकि 173 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में मिले।

रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

राम मंदिर देश के सबसे बड़े और चौथे सबसे धनी मंदिरों में शुमार हो गया है। यहां रोजाना औसतन 70-80 चहजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड पर यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है। भक्त न सिर्फ आशीर्वाद लेते हैं, बल्कि दान-पुण्य में भी दिल खोलकर योगदान कर रहे हैं। पैसों के साथ-साथ सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं भी मंदिर को दान में मिल रही हैं।

राम मंदिर की पिछले पाँच महीनों की आय

ट्रस्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक मंदिर को 104.96 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें 6.20 करोड़ रुपये दान काउंटर से, 20.86 करोड़ रुपये हुंडी (दान पात्र) से, और 3.76 करोड़ रुपये ऑनलाइन दान से प्राप्त हुए। विदेशों से भी 10 लाख रुपये का योगदान आया है।

ये भी पढ़े : Nepal Protest : पूर्व PM देउवा के घर से कैश-गोल्ड बरामद, क्या Gen-Z आंदोलन नेपाल को पूरी तरह थाम चुका है?

राम मंदिर निर्माण के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों का आना बढ़ा है। इससे मंदिर की आय में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

बंगाल