होम = State = उत्तर प्रदेश = राजा भैया विवाद : बेटी राघवी ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं – “योगी सरकार के….”

राजा भैया विवाद : बेटी राघवी ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं – “योगी सरकार के….”

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के बीच का विवाद और गहराता जा रहा है। अब उनकी बड़ी बेटी राघवी कुमारी भी इस मामले में सामने आई हैं। उन्होंने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल खड़े किए हैं।

राघवी का वीडियो बयान

राघवी ने अपने ‘X’ अकाउंट से साढ़े तीन मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजरतगंज थाने सहित कई जगहों पर निराधार शिकायतें दर्ज की गई हैं। राघवी ने दर्द जताते हुए कहा –

“हम त्रस्त होकर योगी जी से मांग कर रहे हैं कि आप हमें, हमारी बहन और मां को एक बार में ही मरवा दीजिए। लेकिन धीरे-धीरे करके हमारे हाथ-पैर मत काटिए।”

विदेशी हथियारों के सबूत का दावा

राघवी ने दावा किया कि उनकी मां ने राजा भैया के पास विदेशी हथियारों के जखीरे के सबूत भी दिए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस के DCP और SHO ने एक्शन लेने से इनकार कर दिया है।

“यूपी में मां की जान को खतरा”

वीडियो में राघवी ने आरोप लगाया कि यूपी बुलाकर उनकी मां की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को भी कंट्रोल कर लिया जाएगा और वे व उनकी बहन जिंदगीभर न्याय के लिए दर-दर भटकेंगी।

पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह लंबे समय से अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला कोर्ट में है। इसी साल 3 जून को भानवी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से शिकायत की थी कि राजा भैया के पास अवैध और प्रतिबंधित हथियारों का जखीरा है। PMO ने इस मामले को जांच के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया था।

बेटे ने भी लगाए थे आरोप

हाल ही में राजा भैया के बेटे शिवराज सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब बेटी राघवी के आरोपों ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।

बंगाल