Unnao rape case: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उन्नाव रेप पीड़िता ने आज 10 जनपथ पर पहुंचकर मुलाकात की इस दौरान कांग्रेस सांसद और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मुलाक़ात में रही मौजूद। राहुल और सोनिया गांधी की रेप पीड़िता से करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ख़ुद फ़ोन का उन्नाव रैप पीड़िता को मिलने बुलाया। जिसके बाद पीड़िता ने 10 जनपथ पर सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रो के मुताबिक पीड़िता ने इस मुलाक़ात में तीन बड़ी मांगें राहुल गांधी के सामने रखी।
बैठक में रैप पीड़िता ने राहुल गांधी से सुप्रीम कोर्ट में अच्छे वकील की सहायता माँगी जिसपर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़िता को लीगली समर्थन देने का आश्वाशन किया है। वही न्यूज़ इंडिया को सबसे पहले मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने उनके पति के लिए रोजगार के प्रबंध करने की भी बात को आगे रखा जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें पूरी सहायता करने का आश्वासन दिया है वही उनके परिवार और उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में रहने की व्यवस्था करने को लेकर भी आश्वासन दिया है, बैठक में रेप पीड़िता ने ख़ुद से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के आगे यह माँग रखी थी जिसके बाद गांधी परिवार की और से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ उनका परिवार भी मौजूद था और सोशल एक्टिविस्ट भी मौजूद थी।
राहुल गांधी से मिलने के बाद प्रधानमंत्री से मिलने की अपील करती रैप विक्टिम
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्नाव रेप विक्टिम ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करने का समय मांगा है दरसल कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के बाद पीड़िता का कहना है कि उनको इंसाफ नहीं मिला है और इसलिए वह लगातार इंसाफ के लिए आवाज़ उठा रही हैं। उन्नाव पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की अपील की है।
-कनिका कटियार की रिपोर्ट

