Uttar Pradesh News : रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बासन टोला तिलियाकोट में श्रीराम लक्ष्मण जानकी ट्रस्ट की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कब्जा रुकवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों में रोष और नारेबाजी
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रस्ट की यह जमीन बहुत बेशकीमती है और 5 नवंबर 1948 को स्थापित ट्रस्ट की संपत्ति पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने भूमाफियाओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
भूमाफियाओं की गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी
शहर प्रशासन और पुलिस द्वारा अब इस मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन समय रहते हुए ट्रस्ट की जमीन को बचाएगा और अवैध निर्माण को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा।

