होम = State = उत्तर प्रदेश = Prayagraj : खोया मोबाइल मिला तो खिले चेहरे, प्रयागराज पुलिस ने धनतेरस पर लौटाई मुस्कान

Prayagraj : खोया मोबाइल मिला तो खिले चेहरे, प्रयागराज पुलिस ने धनतेरस पर लौटाई मुस्कान

Prayagraj : मोबाइल खो जाने का दुख किसी की भी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकता है। जरूरी नंबरों और निजी डेटा के साथ संपर्क टूट जाने की परेशानी, जैसे हाथ-पैर कमजोर पड़ जाना ऐसा ही अनुभव कई लोगों ने किया है। लेकिन धनतेरस का दिन उनके लिए खुशियां लेकर आया, जब महीनों से खोए हुए मोबाइल उन्हें वापस मिल गए।

प्रयागराज पुलिस ने कई लोगो को लौटाए खोए फोन

आज पुलिस लाइन में यह नज़ारा देखने को मिला, जब कई लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस मिले। जैसे ही उन्हें अपनी खोई हुई चीज़ हाथ में मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

प्रयागराज पुलिस की सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 35 लाख रुपये मूल्य के 135 मोबाइल फोन बरामद किए थे। पुलिस ने मोबाइल लौटाने से पहले सभी कागजात और पहचान पत्र का मिलान किया, ताकि फोन सही व्यक्ति तक पहुंचे।

धनतेरस पर खुशियों की वापसी

सर्विलांस टीम ने महीनों की मेहनत और तकनीकी जांच के बाद इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। टीम के अथक प्रयासों की वजह से कई लोगों को अपनी खोई हुई चीज़ फिर से मिल सकी।

ये भी पढ़े UP डिफेंस सेक्टर को नई ऊंचाई, राजनाथ सिंह और CM योगी ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का किया उद्घाटन

मोबाइल वापस पाने वालों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल और तत्परता के लिए सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह धनतेरस वाकई “खुशियों की वापसी” लेकर आया।

Tags : Prayagraj