PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी में हैं। इस दौरान भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है। दोनों प्रधानमंत्री के बीच बृहस्पतिवार को वाराणसी में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी।
मॉरीशस के विकास में साझेदारी भारत के लिए गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है। भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है और इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है।


