होम = State = उत्तर प्रदेश = फर्जी कोडीन सिरप केस में फार्मा मालिक गिरफ्तार, कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

फर्जी कोडीन सिरप केस में फार्मा मालिक गिरफ्तार, कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

Owner Of Pharma Company Arrested: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में फर्जी दस्तावेज़ों पर कोडीन युक्त सिरप और कैप्सूल बेचने वाले फार्मा कंपनी के मालिक नसीम हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जलालपुर स्थित न्यू अब्बास फार्मा ने 21 अप्रैल 2024 से 22 फरवरी 2025 के बीच कोडिवा 100 मिली और प्रॉक्सोविन स्पास कैप्सूल जैसी कोडीन युक्त दवाइयों की 21,630 शीशी और 532 बॉक्स खरीदी थी।

जांच में पता चला कि फार्मा कंपनी ने इन दवाइयों का विक्रय अभिलेख सही ढंग से पेश नहीं किया। 25 अक्टूबर 2025 को औषधि निरीक्षक ने अभिलेख मांगे, जबकि 29 अक्टूबर को प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ों में यह दावा किया गया कि 70 से अधिक मेडिकल स्टोर्स में बिक्री हुई थी। मगर मेडिकल स्टोर संचालकों ने शपथ पत्र देकर ऐसा होने से इंकार किया।

इस मामले में फार्मा कंपनी का लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका था। एसएचओ संतोष कुमार सिंह और टीम ने बृहस्पतिवार को नसीम को जीजीआईसी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि अवैध तरीके से नशीले सिरप और कैप्सूल बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन अब कड़ी कार्रवाई कर रहा है।