Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित क्रिकेट मैच का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर और दूसरी तरफ मैच, दोनों एक साथ नहीं हो सकते। जबकि शुभम के परिजनों का कहना है कि कोई भी खेल मनोरंजन के लिए होता है और पहलगाम की घटना के बाद कोई मनोरंजन नहीं हो सकता। बीसीसीआई के इस फैसले का शुभम के परिवार ने विरोध किया है।
आतंकियों ने 26 पर्यटकों की कर दी थी हत्या
दरअसल, पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला(Pahalgam Attack) कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस दौरान सबसे पहले गोली कानपुर के शुभम द्विवेदी को मारी गई थी। अब BCCI के प्रस्तावित क्रिकेट के एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच का शुभम की पत्नी ऐशन्या ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि क्या तीन महीने में हादसे के पीड़ितों को भूल गए। क्या इतनी जल्दी देश और BCCI हमको भूल जाएगा। ऐशन्या ने हैरानी जताते हुए कहाकि कैसे कोई इस तरह के मैच के लिए मान सकता है।
यह भी पढ़ें: एसआईआर को लेकर ओवैसी का निर्वाचन आयोग पर निशाना, जताया ये बड़ा अंदेशा
उन्होंने आगे कहा, ‘एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है और दूसरी तरफ मैच, दोनों बात कैसे हो सकती हैं।’ सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या एक भारतीय के तौर पर हमारा दर्द कुछ नहीं है। जिसने हमारे 26 लोगों को मार दिया (Pahalgam Attack) उसी देश के साथ हम मैच कैसे खेल सकते है? वहीं, शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी का कहना है कि क्रिकेट मनोरंजन की चीज है, यह एक खेल है। पहलगाम जैसे हादसे के बाद यह मनोरंजन कैसे हो सकता है।
यह भी देखें: Up Crime Control: ‘योगी इफेक्ट’ से थर-थर कांप रहे अपराधी, UP में अपराध फुल स्टॉप

