होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = प्रेसीडियम स्कूल में छात्रा की मौत बनी रहस्य,19 दिन बाद भी अनसुलझा राज, मां ने Video शेयर कर कहा..

प्रेसीडियम स्कूल में छात्रा की मौत बनी रहस्य,19 दिन बाद भी अनसुलझा राज, मां ने Video शेयर कर कहा..

by | Sep 23, 2025 | नोएडा

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 31 स्थित प्रेसीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान छठी कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। परिवार वालों ने जब बच्चे की मौत का सही कारण जानने की कोशिश की, तो उन्हें अलग-अलग बातें सुनने को मिलीं। कभी कहा गया कि फूड पाइप में भोजन फंसने से मौत हुई, तो कभी यह बताया गया कि बच्ची सीढ़ियों पर बेहोश हो गई।

सच्चाई का पता न चलने पर परिजनों ने सेक्टर-20 थाना में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन 19 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। अब बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैंने अपनी फूल जैसी बेटी को नाज़ों से पाला था। उसके शव का अंतिम संस्कार मैंने किया। जो दर्द मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। मेरी बेटी तो वापस नहीं आ सकती, लेकिन मैं केवल न्याय पाना चाहती हूं। मुझे सिर्फ सच जानना है।”

जानें पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर-52 में रहने वाली छात्रा तनिष्का शर्मा शिक्षक दिवस को लेकर बेहद उत्साहित थी। वह अपने शिक्षकों के लिए घर से तोहफे लेकर स्कूल गई थी और सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन अचानक 11:30 बजे स्कूल से फोन आया कि तनिष्का बेहोश हो गई है और उसे कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया है। परिवार तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बताया कि छात्रा को स्कूल से लाते समय ही उसकी पल्स रुक चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

तनिष्का के चाचा ने बताया कि स्कूल के शिक्षक और बच्चे इस मामले में अलग-अलग बातें बता रहे हैं। कुछ शिक्षकों का कहना है कि बच्ची कैंटीन में खाना खाते समय बेहोश हुई, जबकि कुछ का कहना है कि मंच पर जाते समय सीढ़ियों पर गिर गई। वहीं, कुछ बच्चों का कहना है कि यह हादसा लुकाछुपी खेलते समय हुआ। बच्चों के अनुसार, तनिष्का दूसरी मंजिल पर छुपने गई थी और उसकी चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद कुछ शिक्षक और बच्चे उसे नीचे लेकर आए। इस तरह स्कूल के लोग इस घटना की अलग-अलग कहानी सुना रहे हैं।

मां ने न्याय की मांग की

तनिष्का की मां ने एक वीडियो शेयर कर न्याय की मांग की है। वीडियो में वो कह रही हैं, ‘मेरा नाम तृप्ता शर्मा है। मेरी फूल जैसी बेटी प्रेसीडियम स्कूल, सेक्टर-31 में छठी कक्षा सेक्शन बी में पढ़ती थी। चार सितंबर की सुबह मैंने खुद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुझे एक टीचर का कॉल आया। उन्होंने कहा कि तनिष्का बेहोश हो गई है। हम लोग उसे कैलाश अस्पताल ले जा रहे हैं। वहीं आइए। इसमें बाद मैं कैलाश हॉस्पिटल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है’।

ये भी पढ़े : नोएडा में डेंगू का डंक, जिला अस्पताल में पांच मरीज भर्ती

Tags : noida news

बंगाल