होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = Noida में अब इन लोगों नहीं मिलेगी शराब, पूरी सख्ती से लागू होगा ये नियम, हो जाएं सावधान !

Noida में अब इन लोगों नहीं मिलेगी शराब, पूरी सख्ती से लागू होगा ये नियम, हो जाएं सावधान !

by | Sep 3, 2025 | नोएडा

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए अब 21 साल से कम उम्र वाले जो शराब पीते है उनके लिए पूरी सख्ती बरती जाएगी। पब और बार में 21 साल से कम उम्र के युवकों व किशोरों को शराब परोसने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। भारी जुर्माना लगाने के बाद लाइसेंस भी रद किया जाएगा।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि जिले में फिलहाल 155 स्थायी बार लाइसेंस धारक हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं 21 साल से कम को शराब न परोसें।

पूरी सख्ती से लागू होगा नियम

साथ ही चेतावनी दी गई कि नाबालिगों को शराब परोसने या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। इस पर कुछ बार मालिकों ने परिवार के साथ आने वाले किशोरों के मामले का जिक्र करते हुए आयु सीमा को लागू करने में असमर्थता जताई, लेकिन डीईओ ने इसे नियम का हवाला देकर इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा।

इस वजह से लाए गए कड़े नियम

दरअसल हाल के दिनों में जिले में पब और बार में देर रात कम उम्र के युवाओं के शराब पीने और हुड़दंग करने की शिकायतें लगातार सामने आई हैं। कई मौकों पर जन्मदिन पार्टियों, मैरिज एनिवर्सरी और अन्य पारिवारिक आयोजनों में नाबालिग और 21 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसे जाने की घटनाएं भी पाई गईं। इससे न केवल कानूनी उल्लंघन हो रहा है बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द

आबकारी विभाग ने कहा है कि पब और बार में किशोरों या परिवार के साथ आए युवाओं को शराब नहीं दी जाएगी। नियम तोड़ने पर जुर्माना लगेगा और बार का लाइसेंस रद्द कर उसे बंद भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : मामले की सुनवाई से हाई कोर्ट के जज ने किया इंकार, भाजपा विधायक पर लगाया आरोप

Tags : noida news

बंगाल