होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = नोएडा-ग्रेटर नोएडा यात्रियों को मिलेगी राहत, इन रूटों पर चलेंगी डीजल मिनी बसें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा यात्रियों को मिलेगी राहत, इन रूटों पर चलेंगी डीजल मिनी बसें

by | Sep 9, 2025 | नोएडा

Noida News : देहात क्षेत्रों के लिए नोएडा डिपो को 10 मिनी बसें मिलनी थीं, लेकिन अभी तक केवल 5 बसें ही आई हैं। ये सभी बसें डीजल की हैं, जबकि डिपो के पास सिर्फ सीएनजी पंप मौजूद है। इसी वजह से पिछले तीन दिनों से ये बसें डिपो में खड़ी हैं और उनका संचालन शुरू नहीं हो सका है।

डिपो प्रबंधन ने शासन को पत्र लिखकर मांग की है कि बसें या तो सीएनजी में दी जाएं या फिर डीजल की व्यवस्था कराई जाए, ताकि देहात क्षेत्रों में यातायात सुचारु रूप से शुरू किया जा सके। उम्मीद है कि बुधवार तक पांच और मिनी बसें मिल सकती हैं।

पहले डिपो से 52 सीटर बसें लंबी दूरी के रूटों पर चलती थीं, जबकि ये नई मिनी बसें नोएडा से ग्रेटर नोएडा होते हुए आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें:

  • नोएडा – ग्रेटर नोएडा – रबुपुरा – झांझर – रन्हैरा
  • नोएडा – ग्रेटर नोएडा – जेवर कट – जहांगीरपुर – लौदाना
  • नोएडा – ग्रेटर नोएडा – परीचौक – जेवर – बिलासपुर – दनकौर – झाझर
  • नोएडा – ग्रेटर नोएडा – परीचौक – जेवर – हामिदपुर – झुप्पा
  • नोएडा – परीचौक – रबुपुरा – तिर्थली – कौली – गोविंदगढ़ – कोठरा – झुप्पा
  • नोएडा – खेड़मोड़ – तकीपुर – अनवरपुर – चांदपुर – मोहद्दीनपुर
  • नोएडा – सूरजपुर – दादरी – महावर
  • नोएडा – बदौली – सूरजपुर – दादरी – कलौंदा
  • नोएडा – डेहरा – झाल
  • नोएडा – छायसा

ये भी पढ़े : Vice Presidential Election: मंदिर पहुंच सीपी राधाकृष्णन ने श्रीराम का लिया आशीर्वाद, जल्द ही शुरू होगी मतदान प्रक्रिया

Tags : noida news

बंगाल