होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = Noida News : दिनदहाड़े हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

Noida News : दिनदहाड़े हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली

by | Jun 14, 2025 | नोएडा

Noida News : नोएडा के सेक्टर-12 में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और वे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। यह मामला सेक्टर-24 थाने के अंतर्गत आता है, जहां हाल ही में थार कांड के बाद एक बार फिर अपराधिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।

ये है पूरा मामला

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर एक कमरा किराए पर लिया था और फिर मनी एक्सचेंजर को वहां बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के दौरान बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की और मौके से फरार होते समय अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गए थे। यह घटना पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाली साबित हुई है।

दिन के उजाले में अपराध करने से नहीं हिचके

इस दिनदहाड़े हुई हत्या ने सेक्टर-24 थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे पुलिस की मौजूदगी की परवाह किए बिना दिन के उजाले में अपराध करने से नहीं हिचक रहे। यह घटना नोएडा पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

बंगाल