होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = Noida Plot Scheme 2025: नोएडा में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, जानिए क्या है आवेदन की तारीख आखिरी

Noida Plot Scheme 2025: नोएडा में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, जानिए क्या है आवेदन की तारीख आखिरी

by | Aug 6, 2025 | नोएडा

Noida Plot Scheme 2025: नोएडा ऑथराइजेशन ने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। नोएडा प्लॉट योजना 2025 के अंतर्गत औद्योगिक प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को अब एक और मौका दिया गया है। अधिकारियों ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी है। पहले इस योजना में आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त तय की गई थी।

योजना की शुरुआत कब हुई थी?

यह योजना 14 जुलाई 2025 को नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग द्वारा शुरू की गई थी। शुरुआती चरण में इसमें आवेदन की समय सीमा 4 अगस्त थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के कारण योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसी के चलते सेक्टर-10 के दो औद्योगिक प्लॉट को योजना से हटा दिया गया है और संबंधित आवेदकों को उनकी जमा राशि लौटाई जाएगी।

कौन-कौन से सेक्टरों में उपलब्ध हैं प्लॉट?

इस योजना के तहत कुल 10 औद्योगिक प्लॉट शामिल किए गए हैं, जो सेक्टर-7, 8, 10, 80 और 162 में स्थित हैं। सभी सेक्टर विकसित क्षेत्रों में आते हैं और बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े हुए हैं। अधिकारों के अनुसार, यह प्लॉट 8000 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के हैं। योजना में सबसे छोटा प्लॉट सेक्टर-8 में 111.48 वर्ग मीटर का है, जिसकी रिजर्व कीमत 56 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, सबसे बड़ा प्लॉट सेक्टर-162 में 7430 वर्ग मीटर का है, जिसका रिजर्व प्राइज 16 करोड़ रुपये रखा गया है।

ये भी पढ़े: गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा में कहां चूक रहा प्रशासन…! सेंट्रल नोएडा अपराधों में अव्वल

कैसे होगा अलॉटमेंट और EMD क्यों जरुरी हैं ?

इन प्लॉटों का अलॉटमेंट ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट noidaauthorityonline.in पर उपलब्ध है। हर प्लॉट की रिजर्व प्राइस के अनुसार अलग-अलग अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को आवेदन के साथ ईएमडी राशि भी जमा करनी होगी।

बंगाल