होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा में 25वें फ्लोर से गिरा ईंट का टुकड़ा : ट्यूशन पढ़ने जा रही मासूम का सिर फटा

नोएडा में 25वें फ्लोर से गिरा ईंट का टुकड़ा : ट्यूशन पढ़ने जा रही मासूम का सिर फटा

Noida Accident : नोएडा की नामी सोसायटी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक बच्ची जैसे ही सोसायटी के अंदर अपने टावर की ओर बढ़ रही थी, तभी 25वें फ्लोर से ईंट का एक टुकड़ा नीचे गिर गया और सीधे उसके सिर पर आ लगा। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई और आसपास खून फैल गया। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में 10 टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद से सोसायटी में दहशत और गुस्सा दोनों का माहौल है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक बच्ची जैसे ही सोसायटी के अंदर अपने टावर की ओर बढ़ रही थी, उसी दौरान 25वें फ्लोर से ईंट का एक टुकड़ा उसके ऊपर आकर गिर गया। इस घटना में उसके सिर में करीब 10 टांके आए हैं। निवासियों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं हुई हों। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटी में ऊपरी मंजिलों से ईंट, सरिया और प्लास्टर के टुकड़े गिरने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं और नीचे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। अब बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अन्य सोसायटी के लोग भी सहमे हुए हैं।

निवासियों ने निर्माण की क्वालिटी पर सवाल उठाए

निवासियों का कहना है कि सोसायटी में सुरक्षा इंतजामों की कमी और निर्माण की खराब क्वालिटी की वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। कई बार हो गई घटनाओं के बाद भी सोसाइटी में जिम्मेदार लोग इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और बिल्डर से तुरंत सख्त कार्रवाई करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बीवी के इश्क ने उजाड़ा घर : बॉयफ्रेंड संग पत्नी के भागने पर पति ने रची खौफनाक साजिश

Tags : noida news

बंगाल