Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का समापन खास उपलब्धियों के साथ हुआ। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल नंबर-3 में बेस्ट स्टॉल अवार्ड मिला। यह पुरस्कार यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मिलकर दिया। प्राधिकरण की ओर से एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
स्टॉल में क्या दिखाया गया?
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) प्राधिकरण के स्टॉल में शहर के तेजी से बदलते रूप और आने वाले बड़े प्रोजेक्ट दिखाए गए। इनमें शामिल थे—
- इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (IITGNL)
- मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (MMLH)
- मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH)
इन योजनाओं ने निवेशकों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
क्यों बना स्टॉल खास?
यह स्टॉल बाकी से बिल्कुल अलग था क्योंकि यहां सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि तकनीक और मजेदार गतिविधियों का भी मेल था। अनोखी एलईडी वॉल (LED Wall) और डिजिटल डिस्प्ले(Digital Display),एआई सेल्फी बूथ (AI Selfie Booth) ,वीआर गेम (VR Game) और न्यूरो सेंसर कार (Neuro Censor Car),क्विज (Quize) और पज़ल गेम्स (Puzzle Game)। जिनसे सबने युवाओं और परिवारों को खूब आकर्षित किया। साथ ही लाइव मग पेंटिंग जैसी क्रिएटिव एक्टिविटी ने लोगों का मनोरंजन किया।
ये भी पढ़े : PoK में विरोध प्रदर्शन : दुकान-रास्ते सब बंद, इंटरनेट भी ठप; पाकिस्तान सरकार ने भेजी फौज
रिपोर्टर: कंचन भारद्वाज

